हिन्दी विशेषण mock test- नमस्कार साथियों, यदि आप सभी किसी सरकारी नौकरी जैसे कि SSC, RAILWAY, BANKING, या किसी स्टेट एग्जाम के लिए तयारी कर रहे है तो आपको पता होगा सभी प्रकार के एग्जाम हिंदी महत्वपूर्ण योगदान होता है | Tiny Mocker पर हिंदी के चैप्टर वाइज Mock Test आसानी से फ्री में उपलब्द है | इस पोस्ट में हमने आप सभी के लिए इन सभी परीक्षाओ को ध्यान में रखते हुए हिंदी का अध्याय “विशेषण” के बेहतरीन प्रश्न जो हर साल किसी न किसी परीक्षा में पूछे जाते है, अलग-अलग प्रैक्टिस सेट में दिया है |

हिन्दी विशेषण Mock Test
विशेषण Quiz 1
Question : 12
Time:
विशेषण Quiz 2
Question : 12
Time:
विशेषण Quiz 3
Question : 12
Time:
विशेषण Quiz 4
Question : 12
Time:
विशेषण Quiz 5
Question : 12
Time:
विशेषण Quiz 6
Question : 12
Time:
विशेषण की परिभाषा :
विशेषण (Adjective) वह शब्द है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता, मात्रा, गुण, दोष, या स्थिति को बताता है। यह भाषा को जीवंत और आकर्षक बनाता है। जैसे- सुंदर फूल, बड़ा घर, चतुर बालक। यहाँ सुंदर, बड़ा, और चतुर विशेषण हैं।
विशेषण के प्रकार :
- गुणवाचक विशेषण : जो किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण, रंग, रूप, आकार आदि को दर्शाते हैं।
उदाहरण:- वह सुंदर लड़की है।
- यह लाल फूल है।
- राम ईमानदार लड़का है।
- यह बड़ा घर है।
- संख्यावाचक विशेषण : जो किसी वस्तु या व्यक्ति की संख्या या क्रम को बताते हैं।
- (क) निश्चयवाचक संख्यावाचक विशेषण : जो निश्चित संख्या या क्रम बताते हैं।
- उदाहरण:
- मेरे पास तीन किताबें हैं।
- वह पहला छात्र है।
- (ख) अनिश्चयवाचक संख्यावाचक विशेषण : जो कोई निश्चित संख्या नहीं बताते।
- उदाहरण:
- मुझे कुछ रुपये चाहिए।
- वहाँ कई लोग खड़े थे।
- (क) निश्चयवाचक संख्यावाचक विशेषण : जो निश्चित संख्या या क्रम बताते हैं।
- परिमाणवाचक विशेषण : जो किसी वस्तु की मात्रा (जिसे गिना नहीं जा सकता) को दर्शाते हैं।
- उदाहरण:
- मुझे थोड़ा दूध दो।
- उसके पास अधिक समय है।
- उसने कुछ पानी पिया।
- सार्वनामिक विशेषण :
- उदाहरण:
- मेरी किताब कहाँ है?
- उसका घर दूर है।
- तुम्हारा उत्तर सही है।
महत्वपूर्ण बिंदु :
- विशेषण संज्ञा की विशेषता (गुण, दोष, रंग, आकार, स्थान आदि) बताता है।
- लिंग और वचन संज्ञा के अनुसार बदलते हैं। (उदा.: अच्छा लड़का, अच्छी लड़की)
- स्थान के आधार पर विशेषण: संकेतवाचक (यह, वह), प्रश्नवाचक (कौन सा), संबंधवाचक (जो, जिस)।
कैसे शामिल हों?
- पोस्ट में शामिल हर बॉक्स में Start Test पर क्लिक करके टेस्ट स्टार्ट किया जा सकता है |
- टेस्ट पूरा करने के बाद तुरंत अपने स्कोर और उत्तरों की व्याख्या प्राप्त करें।
- अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और उनकी तैयारी को भी बेहतर बनाएँ।
आपने अभी-अभी हिन्दी व्याकरण के ‘विशेषण’ अध्याय पर आधारित हिन्दी विशेषण mock test को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह मॉक टेस्ट न केवल आपकी समझ को परखने का माध्यम है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि आप परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं।
विशेषण हिन्दी भाषा का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताकर वाक्य को और अधिक स्पष्ट और सुंदर बनाता है। इस मॉक टेस्ट में आपने विशेषण के विभिन्न प्रकार जैसे – गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक, सर्वनामवाचक, संबंधवाचक आदि से जुड़े प्रश्नों को हल किया, जो आपकी व्याकरणिक पकड़ को मजबूत बनाने में सहायक हैं।